फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The guard was taken hostage and left bleeding, the criminals took away goods worth Rs 1 lakh.

Kanpur News: गार्ड को बंधक बनाकर किया लहूलुहान, एक लाख का सामान ले गए बदमाश

Fri, 09 Jan 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The guard was taken hostage and left bleeding, the criminals took away goods worth Rs 1 lakh.
फोटो-7 चांदपुर में सामान ले जाने की जानकारी देते कार्यदायी संस्था के कर्मचारी। संवाद
फर्रुखाबाद। जल जीवन मिशन के तहत शहर से सटे गांव चांदपुर में बन रही पानी की टंकी परिसर में बुधवार रात बदमाशों ने गार्ड को बंधक बना लिया। मारपीट कर उसे लहूलुहान कर बदमाश जनरेटर का अल्टीनेटर, केबल समेत करीब एक लाख कीमत का सामान ले गए। पुलिस की जांच में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बदमाश टंकी परिसर से निकलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के गांव चांदपुर में ईंट भट्ठा के पास पानी की टंकी बनाई जा रही है। वहां लाखों रुपये कीमत का सामान पड़ा है। सुरक्षा के लिए कंपनी ने गांव के ही मुकेश (65) को गार्ड के रूप में तैनात किया है। बुधवार रात वह परिसर में सो रहा था। करीब डेढ़ बजे छह बदमाशों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर धारदार हथियार से सिर वार कर लहूलुहान कर दिया और पाइप से पीटकर बंधक बना लिया। दो बदमाश उसके पास बैठे रहे और चार अन्य ने जनरेटर का अल्टीनेटर, 100 केवीए के नलकूप की मोटर चलाने के लिए लगे जनरेटर के कंट्रोल पैनल से मोटर तक जाने वाली कॉपर केबल, बड़ी संख्या में पाइप चोरी करके ले गए। बदमाशों के जाने के बाद मुकेश ने घर जाकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंची और जांच की। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने पानी की टंकी बाउंड्रीवाल गेट के सामने एक मकान पर लगे कैमरों को देखा तो उसमें रात के वक्त कुछ लोग निकलते दिखे। घायल गार्ड का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सूचना पर कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर इंजीनियर अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि जांच कर चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात गांव से 200 टोंटियां चोरी
इंजीनियर अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम तक गांव की कई गलियों में पानी की टोंटियां लगवाई थीं। सुबह काम शुरू करने पहुंचे तो सभी पाइपों से करीब 200 टोंटियां गायब थीं। पिछली साल इसी स्थान से चोरों ने वेल्डिंग मशीन, ट्रिपिंग मशीन का 40 किलो वजनी सामान समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया था। उसमें कुछ कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed