फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the Guard dead body found of Innova

इनोवा में मिला गार्ड का शव

Tue, 26 Jan 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Tue, 26 Jan 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
रविवार रात राइस मिल गोदाम में सो रहे गार्ड की संदिग्ध्ा हलात में मौत हो
विज्ञापन
गई।

दूसरे गार्ड ने मुनीम को घटना की सूचना दी। मुनीम कार से गार्ड के शव को पहुंचाने गए। वहां परिजनों के आरोपों से घबराए मुनीम गांव के बाहर ही शव समेत कार छोड़कर भाग गए।

कार में शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के सिर पर चोटों के निशान बताकर परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है।

सोमवार को विसायकपुर गांव निवासी रामचंद्र कुरील (50) का शव उसके गांव के बाहर ही खड़ी अज्ञात इनोवा कार से पुलिस ने बरामद किया। रामचंद्र बीते बीस वर्षों से आनंदेश्वर राइस मिल में गार्ड की नौकरी करते थे।

रविवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचे। पुत्र अनुज ने बताया कि रात में फोनकर उन्होंनेे मिल गोदाम में ही सोने की जानकारी दी थी। सुबह मुनीम अरुण सचान का फोन आया कि उसके पिता की मौत हो गई। इस सूचना पर वह मां सोना रानी और बहनोई के साथ वहां पहुंचा।

इसी बीच मुनीम अरुण कटियार शव को इनोवा से घर छोड़ने के लिए निकले और गांव के बाहर गाड़ी समेत शव छोड़कर भाग निकले। अनुज ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, उसने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। उधर, रात की शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले गार्ड रामनरेश ने बताया कि रविवार रात ड्यूटी समाप्त कर रामचंद्र घर के लिए निकले पर थोड़ी देर में वापस लौट आए। 

उसने बताया कि रामचंद्र ने घर में रिश्तेदारों की आने बात कह गोदाम में सोने की बात कह उससे कंबल लेकर सोने चले गए। सोमवार सुबह जब वह गोदाम की लाइट बंद करने के लिए पहुंचा तो वहां रामचंद्र मृत हालत में पड़े थे।

इसकी सूचना उसने मुनीम अरुण सचान को दी। मौके पर पहुंचे अरुण ने रामचंद्र के परिजनों को इसकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और गाड़ी को कब्जे में लिया। रनियां चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed