फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The friendship took an early age to death

कच्ची उम्र की दोस्ती मौत तक ले गई

Sat, 26 Dec 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 26 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
The friendship took an early age to death

नवाबगंज में सिटी बस की टक्कर से बाइक सवार किशोरी  (16) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके साथ मौजूद दोस्त उसे हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बेटियों के दोस्तों गोपी और अमन को पीटा।

विज्ञापन


हैलट चौकी इंचार्ज ने दोनों को हिरासत में लिया और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। नवाबगंज एसओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर उचित रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अनवरगंज गेट नंबर तीन निवासी  दो बहनें शुक्रवार को रायपुरवा कॉलोनी निवासी दोस्त गोपी (17) और अमन (16) के संग बाइक से क्रिसमस पर गंगा बैराज घूमने गई थीं। एक बाइक पर चार लोग बिना हेलमेट सवार होकर गंगा बैराज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौटते समय चिड़ियाघर और गुरुदेव टाकीज रोड पर तेज रफ्तार सिटी बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। एक बहन (16) बस के पहिए के नीचे आ गई, जबकि अन्य तीनों लोग दूसरी तरफ जा गिरे।

सभी घायल किशोरी को रिक्शे से हैलट ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैलट पहुंचे किशोरी के घर वालों ने गोपी और अमन को जमकर पीटा। वहीं बेटी का शव देखते ही मां  गश खाकर गिर गई।

हंगामे की सूचना पर हैलट चौकी इंचार्ज मौके पहुंचे और लोगों को शांत कराया। घटनास्थल नवाबगंज का होने के चलते स्वरूपनगर पुलिस ने दोनों को नवाबगंज पुलिस के हवाले कर दिया।


पड़ोसी से मांगी थी बाइक
रायपुरवा निवासी नाबालिग गोपी एक मेडिकल स्टोर में काम करता है। शुक्रवार को छुट्टी लेकर पड़ोसी अरुण की बाइक मांगकर घूमने निकला था।

कहां थी ट्रैफिक पुलिस
एक बाइक पर सवार चार लोग रायपुरवा से गंगा बैराज तक कितने चौराहों से गुजरे पर किसी जगह ट्रैफिक पुलिस की निगाह उन पर नहीं पड़ी। जबकि एसपी ट्रैफिक सर्वानंद और सीओ ट्रैफिक प्रत्येक व्यस्ततम चौराहे पर पुलिस होने का दावा करते हैं। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। यदि किसी ने उन्हें रोका होता तो शायद यह हादसा न होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed