फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The fourth phase of Praspa's social change Rath Yatra started from Akbarpur, Shivpal said - people moaning due to inflation

अकबरपुर से प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का चौथा चरण शुरू, शिवपाल बोले - महंगाई से कराह रही जनता

Mon, 08 Nov 2021 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The fourth phase of Praspa's social change Rath Yatra started from Akbarpur, Shivpal said - people moaning due to inflation
अकबरपुर में परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपा - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का चौथा चरण रविवार को अकबरपुर रनियां विधान सभा क्षेत्र से शुरू हुआ। अकबरपुर के हिंदी भवन से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने रथ यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता कराह रही है। केंद्र सरकार ने देश में केवल दो व्यापारिक घरानों को बढ़ाने का काम किया है। किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान दिल्ली बार्डर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने युवाओं से प्रसपा से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि प्रसपा की सरकार ही बेरोजगारी दूर करने के लिए काम कर सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश में उनकी भागीदारी से सरकार बनती है तो प्रत्येक घर से एक युवा को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सौ यूनिट तक बिजली का बिल माफ होगा। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नौजवानों की सुध लेने वाली सिर्फ प्रसपा ही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव का स्वागत किया। इसके बाद रथ यात्रा अकबरपुर से हाईवे के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।

बारा जोड़, बारा टोल, रनियां व रायपुर में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यहां पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, अशोक यादव, वेद व्यास निराला, एके तिवारी, पूर्व सांसद रघुनाथ सिंह, रामलखन चौबे, रमेश यादव, अक्षय यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश भाटी, प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed