फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The fourth injured person also died in the road accident

Kanpur News: सड़क हादसे में चौथे घायल ने भी दम तोड़ा

Sun, 20 Apr 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The fourth injured person also died in the road accident
चकरनगर (इटावा)। शुक्रवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में रविवार सुबह एक और युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल महिला का आगरा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चकरनगर थाना के गांव नगला चौप निवासी कमल (25) पुत्र अभिलाख, मित्र अभिषेक उर्फ ललित (22) के साथ शुक्रवार शाम जालौन से निमंत्रण खा कर बाइक से लौट रहे थे। पिपरौली गढ़िया गांव के पास आमने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में अभिषेक की अस्पताल जाते समय मौत हो गई थी जबकि कमल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह बजे कमल ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कमल की दो पत्नियों की मौत हो चुकी है। उसके पांच साल की एक बेटी है। रविवार को ही हादसे का शिकार हुए दीपू सविता (25) का यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में घायल संध्या (33) पत्नी धर्मेंद्र का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed