{"_id":"5841262e4f1c1b0e1ede8202","slug":"the-first-day-seventy-five-iit-students-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 75 आईआईटीयंस को मिली जॉब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 75 आईआईटीयंस को मिली जॉब
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपस सेलेक्शन के पहले दिन आईआईटी कानपुर के 75 स्टूडेंटों को जॉब मिली है। इन सबका सालाना वेतन पैकेज 50 लाख से एक करोड़ रुपये बताया गया है। सेलेक्शन की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को जारी की जाएगी। आईआईटी प्रशासन का कहना है कि स्टूडेंटों के वेतन पैकेज का आधिकारिक खुलासा नहीं किया जाएगा। इसको लेकर कंपनियों से समझौता है।
आईआईटी कानपुर का शैक्षिक सत्र 2015-16 का कैंपस सेलेक्शन गुरुवार से शुरू हुआ जो 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 300 नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियां स्टूडेंटों को जॉब देंगी। प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. श्याम नायर ने बताया कि पहले दिन मल्टीनेशनल कंपनी ई-एक्सल, जीई इलेक्ट्रिकल, इंटेल, गोल्ड मैन शैस, माइक्रोसॉफ्ट सहित 35 कंपनियों ने रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) कराए हैं। 1025 स्टूडेंटों ने सेलेक्शन के रजिस्ट्रेशन कराए हैं। बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमडैस, एमएससी, बीएस, एमएस और पीएचडी की पढ़ाई, रिसर्च के दौरान नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियों में इंटर्नशिप करने वाले 90 से ज्यादा आईआईटीयंस को प्री प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। इन सबके सालाना वेतन पैकेज भी हाईफाई हैं। प्री प्लेसमेंट पाने वाले स्टूडेंटों को मई 2017 तक ज्वाइनिंग देनी है। इसी का नतीजा है कि संबंधित स्टूडेंटों ने कैंपस सेलेक्शन की मुख्य प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है।
चार दिसंबर को बंद रहेगा सेलेक्शन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में एडमिशन के कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) को देखते हुए देश की सभी आईआईटी ने चार दिसंबर को कैंपस सेलेक्शन बंद रखने का फैसला किया है। यह प्रक्रिया पांच दिसंबर से दोबारा शुरू होगी। कैट में आईआईटी के स्टूडेंट भी शामिल होते हैं। आईआईटी कानपुर के ही 70 स्टूडेंटों को कैट का कंप्यूटर बेस्ड पेपर देना है। कानपुर नगर में पीएसआईटी और कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कैट स्कोर से आईआईटी कानपुर की एमबीए की सीटें भी भरी जाती हैं।