{"_id":"5ef634ec0a9cd80c6f7b2ec3","slug":"the-first-birthday-of-lionesses-jessica-s-children-celebrated-with-pomp-in-etawah-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा सफारी में धूमधाम से मनाया गया शेरनी के जेसिका के बच्चों का पहला जन्मदिन, केक खाकर खिलखिलाए शावकों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सफारी में धूमधाम से मनाया गया शेरनी के जेसिका के बच्चों का पहला जन्मदिन, केक खाकर खिलखिलाए शावकों के चेहरे
Fri, 26 Jun 2020 11:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
केक खाकर खिलखिलाए शावकों के चेहरे, मां से हुई दूरी
- फोटो : amar ujala
इटावा लायन सफारी में शुक्रवार को खूब धूमधाम रही। शेर मनन और शेरनी जेसिका के बच्चों सोना, रूपा और भरत का पहला जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बीफ का केक बनाकर तीनों शावकों के अलावा बाकी जानवरों को परोसा गया।
इसके साथ स्टाफ ने भी जश्न मनाया। जश्न का माहौल देखकर शावकों के चेहरे भी खिले नजर आए। सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि आज तीनों बच्चे एक साल के पूरे हो गए। अभी तक इन्हें मां के साथ उसके बाड़े में रखा गया था। अब से इन्हें अलग बाड़े में मां से दूर रखा जाएगा। इसके बाद तीनों बच्चों में धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता आने लगेगी।