फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The farmers themselves started cleaning the minor

Kanpur News: किसानों ने खुद ही शुरू की माइनर की सफाई

Sat, 31 Aug 2024 04:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
The farmers themselves started cleaning the minor
फोटो 21::
विज्ञापन

- विशुनामई माइनर में पानी न आने से सूख रही सैकड़ों बीघे धान की फसल
- किसानों ने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी

बकेवर। विशुनामई माइनर में पानी न आने से सिंचाई के लिए परेशान किसानों ने अब खुद ही माइनर की सफाई करने का बीड़ा उठा लिया है। किसानों का कहना है कि उनकी फसल बर्बाद हो रही है। जबकि सिंचाई विभाग के जिम्मेदार हाथ पर धरे बैठे हैं।

अगस्त बीत चुका है और क्षेत्र में एक बार भी झमाझम बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। महेवा ब्लाक के गांव जयमलपुर, लुधियानी, खितौरा, उरेंग, पटिया चटोरपुर के किसान भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

माइनर में पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। जिसके कारण उनकी फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। पानी न मिलने से किसानों की धान की फसल मुरझाने लगी है। शुक्रवार को कई किसानों ने कुड़रिया रजबहा से निकले विशुनामई माइनर की सफाई खुद ही शुरू कर दी। इन गांवों के 24 से अधिक किसान फावड़ा लेकर खुद ही माइनर में उतर गए और सिल्ट के साथ घास को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने माइनर की शुरुआत से लेकर चिकनी गांव तक घास-फूस व सिल्ट की सफाई की। किसान वीरेंद्र शर्मा, फौजी, राजवीर, घनश्याम,संतोष, प्रमोद, बीटू का कहना है कि पानी माइनर में नहीं जा रहा है। कई दिन पूर्व उन्होंने सिंचाई विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। जिससे उन्हें खुद ही माइनर की सफाई करनी पड़ रही है।

कोट
जिम्मेदार बोले-बजट नहीं मिलता
भोगनीपुर प्रखंड के जेई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि खरीफ की फसल के दौरान सफाई के लिए कोई बजट नहीं मिलता है। फिर भी उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृत होते ही माइनर की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed