{"_id":"60fc6f338ebc3e583b177688","slug":"the-farmer-could-not-pay-a-single-installment-akbarpur-news-knp642208018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भी किस्त नहीं दे पाया था किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भी किस्त नहीं दे पाया था किसान
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बुढ़िया गांव में फाइनेंस कंपनी की ओर से ट्रैक्टर ले जाने के बाद किसान की आत्महत्या के मामले में परिजन चुप्पी साधे हैं। मृतक के बड़े भाई ने सिर्फ इतना बताया कि ट्रैक्टर पर 4.85 लाख रुपये का ऋण है। एक भी किस्त न दे पाने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ट्रैक्टर ले गए। इससे भाई परेशान था। वहीं पोस्टमार्टम में मृतक के हाथ पैरों में चोट के निशान मिलने से मामला संदेहजनक हो गया है।
सराय हरपाली गांव के मजरा बुढ़िया गांव के किसान अनिरुद्ध उर्फ दीपू (28) ने 23 जुलाई की रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में दीपू के बड़े भाई प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसने छह माह पहले एक कंपनी को पुराना ट्रैक्टर देकर नया खरीद लिया था। इसके लिए चार लाख 85 हजार रुपये प्राइवेट कंपनी से लोन लिया था।
इसकी एक भी किस्त अदा न करने पर कंपनी के लोग 20 जुलाई को ट्रैक्टर खींच ले गए थे। अनिरुद्ध खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर वहीं खड़ा करके खाना खाने घर गया था। इसके बाद लौटकर खेत पहुंचा तो ट्रैक्टर गायब था। ट्रैक्टर खींचे जाने से दीपू परेशान रहता था। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया लेकिन हाथ व पैर में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
इससे आशंका है कि पहले मारपीट हुई है। इसके बाद मृतक ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल मृतक के परिवारीजन पूरे मामले में चुप्पी साधे हैं। मृतक के नाम ढाई बीघे जमीन है। इसमें वह खेती कर रहा था। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसे देखा जा रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन चल रही है।