फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The exhibition offered a glimpse into Indian culture.

Kanpur News: प्रदर्शनी में देखने को मिली भारतीय संस्कृति की झलक

Tue, 16 Dec 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The exhibition offered a glimpse into Indian culture.
कानपुर। सेंट मेरीज ऑर्थोडॉक्स विद्यालय कृष्णापुरम में गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय एवं कला विभागों के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी इनोविजीन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के लगभग 500 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर लेनी चाको एवं प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव ने किया। प्रदर्शनी में भारत की विविध संस्कृति की झलक देखने को मिली। विज्ञान विभाग ने जल, वायु और मिट्टी प्रदूषण पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं सौर एवं पवन ऊर्जा से विद्युत उत्पादन तथा ऊर्जा संरक्षण से जुड़े मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। गणित, कंप्यूटर और रोबोटिक्स गतिविधियों ने जटिल विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कला विभाग ने री-यूज और री-साइक्लिंग का संदेश देते हुए रचनात्मक कृतियां प्रदर्शित कीं। नॉन-फायर कुकिंग में बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रस्तुति दी। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed