{"_id":"68029ee94eefeb208a05d364","slug":"the-elder-brother-pointed-a-gun-at-the-younger-one-and-was-arrested-etawa-news-c-216-1-etw1005-124121-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बड़े भाई ने छोटे पर ताना तमंचा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बड़े भाई ने छोटे पर ताना तमंचा, गिरफ्तार
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन में खेत के बंटवारे को लेकर दो भाई के बीच झगड़ा हो गया। बड़े भाई ने आवेश में आकर छोटे पर तमंचा तान दिया। शिकायत पर पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया।
थाना जसवंतनगर के नगला अर्जुन में गुरुवार की शाम खेत के बंटवारे को लेकर दो सगे भाई भिड़ गए। बड़े भाई राजीव कुमार ने गुस्से में आकर छोटे भाई गगन पर तमंचा तान दिया। परिजनों ने किसी तरह बीचबचाव कराकर मामले को शांत करवाया। पूरी घटना का उनके तीसरे भाई बल्ली ने वीडियो बना लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात राजीव कुमार को नगला अर्जुन मोड़ के पास से तमंचे व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। कस्बा इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।