फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The effect of the change in weather was visible in the health fair, 162 patients arrived with cold and cough.

Kanpur News: आरोग्य मेले में दिखा मौसम में बदलाव का असर, सर्दी जुकाम के पहुंचे 162 मरीज

Mon, 06 Oct 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The effect of the change in weather was visible in the health fair, 162 patients arrived with cold and cough.
कानपुर देहात। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर आरोग्य मेले में भी नजर आया। जिले की 30 पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में 162 मरीज सर्दी, जुकाम के पहुंचे। जबकि त्वचा रोग के 297 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 63 डॉक्टर व 125 स्वास्थ्य कर्मियों ने कुल 2844 मरीजों का उपचार किया। इनमें 1205 पुरुष, 1226 महिलाएं व 413 बच्चे शामिल रहे। मेले में आए मरीजों में 186 मरीज बुखार से पीड़ित थे। जांच करने पर किसी में भी मलेरिया व डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। वहीं 44 का नेत्र परीक्षण किया गया। इसके अलावा 202 मरीज पेट दर्द, 42 एनिमिया, 95 मधुमेह व 83 में रक्तचाप की समस्या पाई गई। साथ ही 55 गर्भवतियों का परीक्षण किया गया, जिसमें कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं पाया गया। 11 में क्षय रोग होने की आशंका होने पर चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 33 गोल्डन कार्ड, 33 लोगों की आभा आईडी व 316 लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई। राजपुर पीएचसी में इलाज के लिए पहुंची बहेरी गांव की सुनीता देवी ने बताया कि 15 दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। दवाई खाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। डॉक्टरों ने मलेरिया व टाइफाइड की जांच के बाद दवाइयां दी है। वहीं, देवब्रह्मपुर की गौरी ने बुखार, जुकाम व खांसी की समस्या बताई। जैनपुर के रहने वाले आनंद, राजपुर के प्रकाश, खासबरा की कल्लो देवी, खोजा रामपुर की आर्या, राजपुर के चेतराम ने त्वचा रोग संबंधित समस्या बताई। पीएचसी प्रभारी डॉ. सलिल सचान व डॉ. शिव विनायक त्रिपाठी ने मरीजों की जांच के बाद परामर्श व दवाइयां वितरित की। बताया कि बारिश के बाद उमस होने से त्वचा रोगी बढ़े हैं। बीते चार दिन से पीएचसी की ओपीडी में त्वचा रोगी अधिक पहुंच रहे हैं। इससे बचाव के लिए सफाई व शरीर को सूखा रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed