फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Drug Department filed a complaint against Masaiko Medical Firm

Kanpur News: ड्रग विभाग ने मसाइको मेडिकल फर्म के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 19 Nov 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The Drug Department filed a complaint against Masaiko Medical Firm
कानपुर। नशीली दवाओं का कारोबार करने के मामले में अब ड्रग विभाग ने मसाइको मेडिकल फर्म के खिलाफ कलक्टरगंज थाना में तहरीर दी है। मसाइको की जांच दिसंबर 2024 से चल रही है जिसमें 11 नवंबर को एक बार फिर से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त ने छापा मारा।
विज्ञापन


इसके बाद 13 नवंबर को इनका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया और मंगलवार को इनके खिलाफ तहरीर दी गई है। विभाग के पास नशीली दवा की सूचना एक साल पहले दिसंबर 2024 में आई थी। उस समय विभाग ने तुरंत ही छापा मारा। यहां मौके पर नारकोटिक्स श्रेणी में आने वाली दवाएं मिली थीं।
विज्ञापन


विभाग ने संचालक अभिषेक से खरीद और बिक्री के कागज मांगे तो ये नहीं दे पाए। विभाग ने इन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया। इस प्रक्रिया में करीब एक महीना लग गया जिसके बाद संचालक ने दस्तावेज उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि मसाइको फर्म की ओर से जांच के क्रम में प्रस्तुत किए गए दवाओं के बेचने के बिल में से 28 बिलों का सत्यापन न हो पाने के कारण फर्म के खिलाफ कलक्टरगंज थाना में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed