फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The drug dealer was beaten up and the miscreants fled with a chain worth Rs 2.5 lakh.

Kanpur News: दवा विक्रेता को पीटा, ढाई लाख की चेन छीनकर भागे बदमाश

Sun, 23 Nov 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The drug dealer was beaten up and the miscreants fled with a chain worth Rs 2.5 lakh.
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र स्थित कानपुर-आगरा हाईवे पर शनिवार दोपहर तीन बजे फुलरई गांव के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने कार रुकवाकर दवा विक्रेता को पीटा और उसकी चेन छीन ली। बदमाश कठफोरी की ओर भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे के सीसीटीवी चेक करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


गोविंद दुबे (35) निवासी फुलरई गांव ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उनकी शहर के आईटीआई चौराहे पर आयुर्वेदिक दवाओं की थोक की दुकान है। शनिवार दोपहर वह दुकान से गांव लौट रहे थे। रास्ते में जसवंतनगर सीएचसी के पास बने नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पास दो बाइकें उनकी कार के पीछे लग गईं। फ्लाईओवर खत्म होने से पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके।
विज्ञापन

इस पर बदमाशों ने उनके गांव के सामने हाईवे पर बाइकें सामने लगवाकर कार रोक ली। आरोप है कि उनके कार से उतरते ही चारों युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी सोने की चेन खींचकर भाग निकले। पीड़ित के अनुसार, चेन करीब ढाई लाख रुपये की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। एसआई आशीष कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास पूछताछ करके सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एएसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर जांच कराई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed