फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The district got 30 ARPs, orientation workshop was held in DIET

Kanpur News: जनपद को मिले 30 एआरपी, डायट में हुई उन्मुखीकरण कार्यशाला

Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The district got 30 ARPs, orientation workshop was held in DIET
कानपुर देहात। निपुण भारत मिशन के तहत बाल वाटिका से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों के लिए निर्धारित भाषा और गणित के न्यूनतम लक्ष्यों को पूरा कराने के लिए जिले में स्वीकृत 50 पदों के सापेक्ष 30 एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) का चयन किया गया है। गुरुवार को इन सभी की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला डायट पुखरायां में हुई। जिसमें उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीएसए अजय कुमार मिश्र ने कहा कि नवीन चयनित एआरपी बच्चों की भाषा और गणित की दक्षताओं को पूरा कर शासन की मंशा के अनुरूप निपुण लक्ष्य को पूरा करने में पूरी ऊर्जा से कार्य करें। बताया कि शेष पदों को जल्द भरा जाएगा। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने निपुण भारत मिशन के तहत परियोजना द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, एसआरजी, एआरपी और शिक्षक संकुल की संरचना और समन्वय पर प्रकाश डाला। एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने पर्यवेक्षण और प्रशिक्षण से पूर्व तैयारी पर बल देते हुए जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने एआरपी के कार्य एवं दायित्व के संबंध में चर्चा करते हुए सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के उद्देश्यों और मासिक बैठक के बिंदुओं की तैयारी पर बल दिया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सौरभ श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त एआरपी का निपुण टीम से जुड़ने का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व की एआरपी टीम ने हमें मंडल में प्रथम बनाया था अब हम मिलकर जिले को प्रदेश में अग्रणी स्थान दिलाने का प्रयास करेंगे। यहां डायट मेंटर जगदंबा त्रिपाठी, डॉ. प्राची शर्मा, अरुण कुमार, संतोष कुमार, मोहम्मद इमरान, विपिन कुमार शांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed