फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dispute started 15 days ago, times, had the police taken concrete action the incident would not have happe

दोहरा हत्याकांड: 15 दिन पहले शुरू हुआ था विवाद...छह बार की शिकायत, पुलिस करती ठोस कार्रवाई तो नहीं होती घटना

Sat, 07 Oct 2023 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Oct 2023 01:25 PM IST
सार

Kanpur Dehat: एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की जानकारी पर गजनेर थाने की पीआरवी मौके पर गई थी। घटना की सही जांच कर उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। इस पर पीआरवी में तैनात उप निरीक्षक विशुनलाल, आरक्षी ब्रजेंद्र पाल, नरेश प्रजापति की लापरवाही मानते हुए निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
The dispute started 15 days ago, times, had the police taken concrete action the incident would not have happe
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शाहजहांपुर निनायां में मोहन लाल शुक्ला और रामवीर के परिवार के बीच करीब करीब 15 दिन पहले से विवाद शुरू हुआ था। गांव के लोग बताते हैं कि जिस ढाई बिसवा जमीन को रामवीर ने शंकर लाल से ली थी वह खाली पड़ी थी। वर्षो से इस पर किसी का ध्यान नहीं थी।

विज्ञापन

जैसे ही रामवीर को कॉलोनी मिली और उसने निर्माण कराने की तैयारी शुरू की। इसी बीच मोहन ने बैनामा कराकर हक जताना शुरू कर दिया। इसके बाद से जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ। मृतक रामवीर के पुत्र दीनू ने बताया कि करीब पिता के नाम कॉलोनी मिलने के बाद परिवार के लोगों को डराया धमकाया जा रहा था।
विज्ञापन

मोहनलाल के परिवार के लोगों की जमीन पर नियत खराब थी। वह कई बार कब्जा न करने के लिए कह चुके थे। मगर उसके पिता करीब 20 वर्ष से काबिज थे और उन्होंने मोहन के परिवार से जमीन न लेकर शंकर लाल से ली थी। इस बीच कई बार विवाद हुआ, तो गजनेर थाना पुलिस को शिकायत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी
इधर मोहन लाल शुक्ला ने 30 सितंबर को आईजीआरएस पर की गई शिकायत में उल्लेख किया है कि 28 सितंबर को रामवीर और सत्यनारायण उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट पर अमादा हो गए। झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी है।

एक माह के अंदर करीब छह बार शिकायतें की गई
इस पर उसने डायल 112 व पामा चौकी को शिकायत की।  सुनवाई न होने पर 29 सितंबर को गजनेर पुलिस को शिकायत की। इस बार भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसने 30 सितंबर को उच्चाधिकारियों को शिकायत की। इस तरह दोनों पक्षों से एक माह के अंदर करीब छह बार शिकायतें की गई।

लापरवाही पर पीआरवी के एक दारोगा व दो आरक्षी निलंबित
प्लॉट पर पिकअप (लोडर) खड़ा करने को लेकर गुरुवार को हुए विवाद की जानकारी मोहन लाल व रामवीर के परिवार के लोगों ने डायल 112 को दी थी। इसकी जानकारी पर गजनेर थाने की पीआरवी 2686 शाहजहांपुर निनायां पहुंची। पुलिस कर्मी मामले को शांत कराकर लौट आए।

गजनेर थाने की पीआरवी मौके पर गई थी
मगर विवाद की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। इसके कुछ देर बाद ही मोहन लाल ने हमलाकर रामवीर के परिवार के छह लोगों को मरणासन्न कर दिया और दो की मौत हो गई। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की जानकारी पर गजनेर थाने की पीआरवी मौके पर गई थी।

उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई सही जानकारी
घटना की सही जांच कर उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई। इस पर पीआरवी में तैनात उप निरीक्षक विशुनलाल, आरक्षी ब्रजेंद्र पाल, नरेश प्रजापति की लापरवाही मानते हुए निलंबित किया गया है। गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर बरती गई लापरवाही में जो भी जिम्मेदार लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed