फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The DGM of NABARD inspected the quality and progress of the bridge on the Hardoi road.

Kanpur News: नाबार्ड के डीजीएम ने हरदोई मार्ग के पुल की गुणवत्ता व प्रगति देखी

Sat, 10 Jan 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The DGM of NABARD inspected the quality and progress of the bridge on the Hardoi road.
फोटो-19 कमालगंज के महमदगंज मड़ैयन घाट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते उप महा प्रबंधक। जागरूक - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार।
कमालगंज। हरदोई मार्ग पर निर्माणाधीन 191.13 करोड़ की सेतु परियोजना का शुक्रवार को नाबार्ड के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) ने निरीक्षण किया। उन्होंने 1825.880 मीटर लंबे पुल की गुणवत्ता देखी। भौतिक प्रगति का जायजा लेने के साथ ही अभिलेखों के सापेक्ष वित्तीय प्रगति देखी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड योजना के अंतर्गत कमालगंज-हरदोई मार्ग पर सेतु परियोजना का काम आठ नवंबर 2023 को शुरू हुआ था। नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के उप महाप्रबंधक राजेश कुमार सिंह शुक्रवार दोपहर कमालगंज के सामने गंगा के महमदगंज मड़ैयन घाट पर पहुंचे। मौके पर मौजूद उत्तरप्रदेश सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी के साथ 50 पिलर वाले पुल का निर्माण कार्य देखा। पुल की सभी 49 छतें ढल चुकीं। दोनों ओर की रेलिंग का काम भी पूरा हो गया। छतों के ऊपर वियरिंग कोड ही बाकी है।
विज्ञापन

सेतु परियोजना के पूर्ण होने की तिथि सात नवंबर 2026 है। पुल में पिलर से पिलर की दूरी 37.25 मीटर है। साढ़े सात मीटर चौड़े पुल में दोनों ओर 200-200 मीटर पहुंच मार्ग भी 7.5 मीटर चौड़ा स्वीकृत है। कमालगंज की ओर भटपुरा के आजादनगर तक 2400 मीटर व हरदोई के लिए तेरा अकबरपुर की ओर 1080 मीटर अतिरिक्त पहुंच मार्ग पर हो रहे मिट्टी का कार्य को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि इस बार गंगा नदी की बाढ़ में भटपुरा कमालगंज की ओर वाले अतिरिक्त पहुंच मार्ग पर डाली गई मिट्टी पुलिया वाले स्थानों पर बह गई थी। दोबारा से मिट्टी डाली जा रही है। अतिरिक्त पहुंच मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ सर्वे कर रिपोर्ट देंगे। इस दौरान अवर अभियंता सरवन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed