{"_id":"65f48e067d912650340085ac","slug":"the-deceased-was-identified-from-the-mobile-phone-found-in-his-pocket-kanpur-news-c-220-1-akb1007-110111-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेब में मिले मोबाइल से हुई मृतक की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेब में मिले मोबाइल से हुई मृतक की शिनाख्त
Fri, 15 Mar 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
रूरा। शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए बुजुर्ग की शिनाख्त उसकी जेब में मिले मोबाइल के जरिए हुई। इसके बाद जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
जीआरपी की जानकारी पर आए कानपुर के दादानगर निवासी अनुराग मिश्रा ने शव की शिनाख्त अपने पिता रवींद्र मिश्रा (58) के रूप में की। अनुराग ने बताया कि मां नीलम व बहन गोल्डी उसके साथ रहती हैं। जबकि पिता मंगलपुर थाना क्षेत्र के सतौरा खानपुर में रहकर खेती किसानी करते थे। कुछ दिन पहले वह कानपुर आए थे। गुरुवार को वह गांव जाने की बात कहकर आए थे। अनहोनी की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि गुरुवार रात आठ बजे स्टेशन के पास मौजूद लोगों ने एक व्यक्ति पीठ पर बैग लिए स्टेशन पर टहलते देखा, इसके कुछ ही देर बाद वह डाउन लाइन पर गुजर रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। रात में शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जीआरपी झींझक के एसआई अर्पित तिवारी ने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया गया। इसके बाद शिनाख्त हुई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।