{"_id":"5f94845d8ebc3e9bdb0e3a04","slug":"the-dead-man-s-body-was-found-in-the-lower-ganga-canal-dehat-news-knp5904821150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बंधा युवक का शव निचली गंग नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ-पैर बंधा युवक का शव निचली गंग नहर में मिला
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : DEHAT
ककवन (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के विषधन पुलिस चौकी क्षेत्र के आईमा निचली गंग नहर पुल के समीप पानी में एक शव उतराता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नहर से शव बाहर निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विषधन चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर बिल्हौर बायां मकनपुर रसूलाबाद मार्ग पर आईमा नहर पुल पर पहुंचे तो ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। शव के हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। आशंका है कि शव चार से पांच दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। मृतक ने छींटदार शर्ट और चुस्त जींस पैंट पहनी थी। पानी में पड़ा रहने शव फूल गया है।मौके पर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त का प्रयास किया पर शिनाख्त न हो सकी। बताया कि कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद, कन्नौज जनपद के तिर्वा, ठठिया थाना और बिल्हौर कोतवाली के सीमावर्ती इलाकों के ग्रामीणों को पुलिस के माध्यम से घटना की जानकारी देकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
शव के दाएं हाथ पर लिखा है शिवनाथ सिंह
बिल्हौर। ककवन पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कश्यप ने बताया कि शव की जांच पड़ताल में मृतक के दाएं हाथ पर शिवनाथ सिंह गुदा मिला है। आशंका है कि बेहोशी या नशे की हालत में उक्त मृतक के हाथ पैर में रस्सी बांधकर उसे निचली गंग नहर में डाला गया है। बेहोशी की हालत में होने के कारण पानी में डूबने से थी शायद युवक की मौत हुई हो, पूरे मामले की हकीकत शव के पोस्टमार्टम में ही सामने आ सकेगी।