फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dead body of the newly married woman was found hanging, murder for not giving money for business

Kanpur Crime: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायका पक्ष बोला- व्यापार के लिए न रुपये न देने पर हत्या

Sun, 13 Aug 2023 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Aug 2023 12:28 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
The dead body of the newly married woman was found hanging, murder for not giving money for business
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत नवविवाहिता का शव शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आवास विकास तीन निवासी ब्रजकिशोर शुक्ला ने पांच माह पहले अपनी बेटी रितु (28) की शादी पनकी के अहिल्याबाई होलकरनगर निवासी अनिल शुक्ला के बेटे ऋषभ से की थी।
विज्ञापन

रितु सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर काम करती थी। पिता ब्रजकिशोर के मुताबिक शादी के बाद से ही ऋषभ व उसके परिवारीजन रितु से व्यापार के लिए छह लाख रुपये मांग रहे थे। असमर्थता जाहिर करने पर पति ऋषभ, सास अनीता, ससुर अनिल व नंद- नंदोई उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रितु का शव फंदे पर लटका देखा
शनिवार सुबह कई बार फोन करने के बाद भी रितु ने फोन नहीं उठाया। इस पर मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रितु का शव फंदे पर लटका देखा। पनकी थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed