फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dead body of the lover was found hanging from the tree, the young man had come to meet his girlfriend

Mahoba: पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

Mon, 23 Jan 2023 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 23 Jan 2023 01:13 PM IST
सार

बेलाताल चौकी क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक का शव फंदे पर लटकता मिला है। जानकारी के अनुसार, तीन माह पहले बांदा के युवक की बेलाताल की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
The dead body of the lover was found hanging from the tree, the young man had come to meet his girlfriend
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे बांदा के युवक का शव बेलासागर तालाब के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर सीओ कुलपहाड़ उमेशचंद्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जांच की। मृतक के गले में प्रेमिका का नाम भी गुदा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद बांदा के कटरा निवासी बउआ के पुत्र दीपक (22) की एक युवती से तीन माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। 21 जनवरी को दीपक प्रेमिका से मिलने के लिए निकला था।
विज्ञापन

दो दिन तक उसके घर न पहुंचने पर मृतक की मां रन्नो, बहन ज्योति व पूजा और भाई आशीष उसे ढूढ़ने के लिए महोबा के कस्बा बेलाताल आए थे। इसके बाद में परिजनों ने बेलाताल चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। सोमवार की सुबह दीपक का शव बेलासागर तालाब के पास लगे पेड़ से मफलर के फंदे पर लटकता मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- मामला संदिग्ध है
शव के पैर जमीन में रखे होने के चलते मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त दीपक के रूप में की। बहन ज्योति ने बताया कि उसके भाई की बेलाताल निवासी एक लड़की से तीन माह पहले इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी।

प्रेमिका ने दीपक को फोन करके बुलाया 
लड़की ने फोन करके दीपक को बुलाया था। आशंका जताई कि भाई की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। सीओ, कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ वीरेंद्र प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed