फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The day's temperature rose by two degrees, and the humidity caused trouble.

Kanpur News: दो डिग्री चढ़ा दिन का पारा, उमस ने किया परेशान

Sun, 10 May 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 10 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The day's temperature rose by two degrees, and the humidity caused trouble.
कानपुर देहात/राजपुर। बीते कुछ दिनों से बादल छाने और रुक रुककर कई बार हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना रहा। दिन और रात में तापमान का पारा लुढ़कने से जेष्ठ महीने में सावन का अहसास हुआ। भोर में मौसम ठंडा होने पर कई घरों में लोगों को हल्के कंबल निकालने पड़े। इधर अब मौसम ने फिर से करवट ली है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सूर्योदय के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। दोपहर में तेज धूप निकली। बीच-बीच में हल्की बदली छाई रही। चटख धूप से उमस रही। बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी नमी पर सूरज की गर्मी उमस की वजह बनी। घरों में पूरे दिन कूलर और पंखे चलाने पड़े। 6.4 किमी की गति से दक्षिण पूर्वी हवाएं चली तो छाया वाले स्थान पर राहत रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। इधर शुक्रवार की रात में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य रहा। बृहस्पतिवार की रात की तुलना में शनिवार रात का तापमान करीब छह डिग्री अधिक रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज धूप निकलने से उमस रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में बढ़े मरीज


राजपुर। बारिश के बाद तापमान बढ़ने से गर्मी का असर फिर दिखने लगा है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। शनिवार को पीएचसी की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। तेज बुखार, उल्टी-दस्त व त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही। ओपीडी में इलाज कराने पहुंची खासबरा की सलमा बानो ने बताया कि उनके चार वर्षीय बेटे आसिफ के पेट में दर्द और तेज बुखार है। पिटाकपुर के सौरभ ने बताया कि मां आशा देवी को उल्टी-दस्त की समस्या है। इसके अलावा बुखार, खांसी पेट दर्द के अलावा त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. प्रियांक तिवारी, डॉ शिव विनायक त्रिपाठी, डॉ अनूप द्विवेदी ने मरीजों का उपचार कर संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। डॉ. प्रियांक तिवारी ने बताया कि बारिश के कारण पैर व हाथों में खुजली व दाद की समस्या वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed