फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The day's mercury reached 40.9 degrees, the air became hot in the scorching sun.

Kanpur News: दिन का पारा 40.9 डिग्री पर पहुंचा, चिलचिलाती धूप में गर्म हो गई हवा

Mon, 20 Apr 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The day's mercury reached 40.9 degrees, the air became hot in the scorching sun.
कानपुर देहात। सूरज की तल्खी से पारा हर दिन चढ़ रहा है। रविवार को दिन का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। करीब तीन किलोमीटर की गति से चली हवाएं चिलचिलाती धूप में गर्म हो गईं। लू के थपेड़ों ने राहगीरों को झुलसाया। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अप्रैल में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जता चुके हैं। इस सप्ताह लगातार दिन में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को यह 40.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रहा। हालात ये हुए कि सुबह 10 बजे ही चटक धूप निकल आई। दोपहर में चिलचिलाती धूप से हवाएं गर्म हो गईं। गर्म थपेड़ों ने राहगीरों को खासा परेशान किया।
विज्ञापन

दिन का तापमान गर्म होने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। धूप की तपिश बढ़ने से लोग परेशान नजर आए। प्यास लगने पर राहगीर वाटर कूलर से पानी पीकर गला तर करते नजर आए। इधर घरों में पंखे की हवा बेअसर हो गई तो कूलर चलाने पड़े। इधर अन्य लोगों ने भी गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर आदि का प्रबंध करना शुरू कर दिया। गर्मी बढ़ने पर बाजार में कूलर की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर खरीफ की फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को मशक्कत करनी पड़ रही है। हल्की सिंचाई के बाद दूसरे दिन ही खेत की नमी सूखने से फसल लागत बढ़ गई है। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि आगामी पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed