{"_id":"6907c450c96fde92f70f1741","slug":"the-daughters-of-the-city-are-shining-in-womens-cricket-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134450-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला क्रिकेट में चमक रहीं शहर की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला क्रिकेट में चमक रहीं शहर की बेटियां
विज्ञापन
कानपुर। महिला क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की जीत का जश्न रविवार रात मुंबई के नवी मुंबई स्टेडियम से शुरू होकर पूरे देश और शहर में मनाया गया। वर्ष 2017 के विश्वकप फाइनल में भले ही भारतीय टीम हारी हो लेकिन तब से लेकर आज तक शहर में महिला क्रिकेट में शहर की बेटियां चमक रही हैं। वर्तमान में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन में 90 से अधिक लड़कियां शहर के क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचा रही हैं।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का कार्यालय कानपुर में होने और लगभग सभी ट्रायल यहां होने के चलते महिला क्रिकेट लगातार बढ़ रहा है। वहीं कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित टूर्नामेंट महिलाओं के हौसलों को बढ़ावा दे रहे हैं। अप्रैल में हुए स्पार्क कप महिला क्रिकेट में केसीए रेड टीम ने गाजीपुर मंडल की टीम को 222 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। टीम ने 35 ओवर में 291 रन बनाए और विपक्षी टीम को 69 रन पर ही समेट दिया। शहर में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए पिछले महीने कैंप की भी पहल शुरू की गई है जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शहर से स्पिनर अर्चना देवी ने भारतीय अंडर-19 विश्वकप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। शहर की ऑल राउंडर एकता सिंह ने बीसीसीआई की चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया-ए की ओर से खेलकर उत्तर प्रदेश और कानपुर का नाम ऊंचा किया है। वर्ष 2025 में देहरादून में हुई चैलेंजर ट्रॉफी में शहर से गेंदबाज गरिमा यादव और बल्लेबाज तृप्ति सिंह ने शहर का मान बढ़ाया था। पिछले सप्ताह बीसीसीआई की सीनियर वनडे मुकाबलों में यूपी की टीम में शहर की बल्लेबाज बबिता यादव, गेंदबाज सोती रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इन दिनों भिलाई में चल रही बीसीसीआई की अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में शहर की निशा वर्मा, विदूषी मिश्रा और सिद्धि सिंह खेल रही हैं।
विज्ञापन
शहर में महिला क्रिकेट को लेकर नए प्रयास किए जा रहे हैं। स्पार्क कप ट्रॉफी इसका उदाहरण है। भविष्य में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए और योजनाएं बनाई जा रही हैं।- डॉ. संजय कपूर, चेयरमैन यूपी टी-20 क्रिकेट लीग