{"_id":"68659537a4e09a98ec062987","slug":"the-culprit-who-looted-mobile-phones-from-passengers-was-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11006-126506-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यात्रियों से मोबाइल लूटने वाले शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यात्रियों से मोबाइल लूटने वाले शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
जीआरपी ने लुटेरे किए गिरफ्तार।
- फोटो : जीआरपी
कानपुर। जीआरपी ने ट्रेनों व सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों का कीमती सामान लूटने वाले दो शातिरों को दबोचा है। इनके कब्जे से लूटे गए 1.75 लाख के तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
सभी को जेल भेज दिया गया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि बुधवार को हैरिसगंज पुल पर चेकिंग के दौरान कुंदननगर अलीगढ़ निवासी संदीप सिंह और दादानगर कॉलोनी निवासी अमित निषाद को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पता चला कि दोनों शातिर लुटेरे हैं और ट्रेनों में लूट करते हैं। दोनों पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।