फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The conspiracy to incite communal violence failed in Kanpur Dehat, the anarchists painted the grandson saffron on the tomb

हिंसा भड़काने की साजिश: अराजकतत्वों ने मजार पर पोता भगवा रंग, लोगों ने किया जमकर हंगामा, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 28 Jun 2022 05:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Jun 2022 05:53 PM IST
सार

बंसठी गांव की एक मजार को भगवा रंग से पोते जाने से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद एक समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
The conspiracy to incite communal violence failed in Kanpur Dehat, the anarchists painted the grandson saffron on the tomb
मजार को हरे रंग से पोता गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के चौबेपुर में मंगलवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब गांव में बनी मजार को भगवा रंग से पोत दिया गया। दरअसल, थाना क्षेत्र के बंसठी गांव में स्थित एक मजार का कुछ हिस्सा भगवा रंग से पुता हुआ नजर आया। ये बात कुछ ही देर में पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। 

विज्ञापन

इसके बाद समुदाय विशेष के लोग बड़ी संख्या में मजार पर इकठ्ठा हो गए और हंगामा किया। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोबारा उसी रंग में मजार को रंगवा दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, चौबेपुर-बिल्हौर क्षेत्र के बंसठी गांव से कुछ दूर एक खेत पर स्थित हरे रंग से पुते हुए एक मजार का कुछ हिस्सा मंगलवार को भगवा रंग से रंगा हुआ मिला। सुबह जब खादिम मजार पर पहुंचे, तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बंसठी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रज्जन पाल के खेत में पुरानी मजार बनी हुई है। यहां प्रतिवर्ष 30 मई को उर्स का भी आयोजन किया जाता है। इस मजार को चांद ने बनवाया था। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात में किसी अराजकतत्वों के द्वारा मजार के कुछ हिस्से को भगवा रंग से पोत दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 

इस घटना के सामने आने के बाद मुस्लिमों के एक समूह ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया और उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने पांच दशक पुराने मजार को भगवा रंग कर दिया है। थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन राय ने बताया की मंगलवार रात को इस कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ऐसे लोगों की पहचान कराई जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तथा पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed