{"_id":"68c9bcca4eb20d7607093394","slug":"the-consignment-of-seeds-and-fertilizers-seized-will-be-auctioned-kanpur-news-c-220-1-akb1002-131800-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीज की गई बीज व उर्वरक खेप जब्त, नीलाम होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीज की गई बीज व उर्वरक खेप जब्त, नीलाम होगी
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के गांधीनगर स्थित बीज दुकान व गोदाम में सीज किया गए बीज व उर्वरक खेप और पैकिंग सामग्री जब्त कर ली गई। डीएम कोर्ट ने जब्त की गई सामग्री में से जल्द नष्ट होने वाली सामग्री की नीलामी कराने का आदेश दिया है।
गांधीनगर निवासी तेज बहादुर की बीज व उर्वरक दुकान में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। 17 जून को टीम ने छापेमारी की थी। यहां उर्वरक, दिनांक बदलने की मशीन, बीज पैकिंग रैपर, एक्सपायर बीज, कीटनाशक आदि मिला था। अभिलेख दुरुस्त न होने और गड़बड़ी की पुष्टि पर जिला कृषि अधिकारी ने बीज लाइसेंस निरस्त कर दिया था। दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में 14 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में डीएम कोर्ट में सुनवाई हुई। दुकानदार ने समस्त बीज, उर्वरक रिलीज करने का आवेदन किया। पक्षाें के तर्क सुनने व पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दुकानदार का आवेदन खारिज कर दिया। सीज की गई समस्त उर्वरक, बीज, पैकिंग सामग्री, तारीख बदलने वाली मशीन आदि जब्त कर ली। जिला कृषि अधिकारी को आदेश दिया कि सीज बीज व उर्वरक में से जल्द नष्ट होने वाली सामग्री नीलाम कर धनराशि शासकीय कोष में जमा कराएं।
-- --
बीज का एक व उर्वरक के पांच नमूने फेल
छापेमारी के दौरान टीम ने बीज के 16 और उर्वरक के 22 नमूने लिए थे। प्रयोगशाला जांच में काला उर्द का बीज नमूना अधोमानक पाया गया। वहीं उर्वरक के लिए गए नमूनों में 11 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 5 उर्वरक नमूने फेल हो गए।