फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The condition of the villagers who went to eat Telus invitation deteriorated, half a hundred people admitted

Orai:  तेलू का निमंत्रण खाने गए ग्रामीणों की बिगड़ी हालत, बच्चों सहित आधा सैकड़ा लोग भर्ती, कई जिला अस्पताल रेफर

Tue, 08 Oct 2024 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Oct 2024 02:13 PM IST
सार

Orai News: कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा कलां में निमंत्रण का खाना खाने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। बच्चों सहित आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को भर्ती कराया गया है। वहीं, आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
The condition of the villagers who went to eat Telus invitation deteriorated, half a hundred people admitted
मरीज का हालचाल पूछते डीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई के कोंच कस्बे में तेलू का निमंत्रण पर गए आधा सैकड़ा से अधिक लोग बीमार हो गए। उन्हें सीएचसी समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि तीन-चार दिन की इकठ्ठा कर बनाई गई थी तेलू। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के गांव बरोदा कलां में गांव के निवासी हरिप्रकाश पुत्र भवानी के यहां तीन अक्टूबर को भैंस को बच्चा पैदा हुआ था, जिसे लेकर तेलू का निमंत्रण खाने गांव के तमाम लोगों के अलावा कई रिश्तेदार भी पहुंचे थे। उन्होंने वहां आयोजित भोज में खाना खाया और बीमार पड़ गए।
विज्ञापन

उल्टी, दस्त, बुखार आने के बाद आई एकदम से उन्हें कमजोरी महसूस हुई। मंगलवार की भोर में लगभग तीन बजे लोगों की तबियत बिगड़ना शुरू हुई, तो गांव में हड़कंप मच गया और सुबह छह बजे से बीमारों का सीएचसी में आना शुरू हो गया। डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज शुरू किया, कुछ की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का हालचाल जानने सीएचसी पहुंचे अधिकारी
कई नर्सिंग होम में भी बीमारों का इलाज चल रहा है। बताया गया है कि भोजन में कढ़ी, चावल, रोटी व तेलू सिंवई बना कर खिलाईं गई थी। सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंच गए थे। विधायक मूलचंद्र निरजंन, एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, कोतवाल अरुण कुमार राय मरीजों का हालचाल जानने सीएचसी पहुंचे।

मरीजों को देखने अस्पतालों में पहुंचे डीएम-एसपी
डीएम राजेश कुमार पांडे, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने भी सीएचसी कोंच पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए। उसके बाद अधिकारी ग्राम देवगांव में नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना। डीएम ने बताया कि सभी को बेहतर इलाज दिया जा रहा है, छह से आठ घंटे देखरेख में रखने के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed