{"_id":"650858521d013ab35e0581d3","slug":"the-childs-father-beat-the-teacher-fiercely-was-angry-with-the-school-for-making-him-do-sit-ups-filed-a-repo-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बच्चे के पिता ने शिक्षक को जमकर पीटा, स्कूल में उठक-बैठक कराने से था नाराज, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बच्चे के पिता ने शिक्षक को जमकर पीटा, स्कूल में उठक-बैठक कराने से था नाराज, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 18 Sep 2023 07:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 18 Sep 2023 07:35 PM IST
सार
Kanpur News: एसओ हनुमंत विहार उदय प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षक को पीटते आरोपी लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के स्कूल में बच्चे से उठक-बैठक कराने से नाराज पिता ने साथियों संग मिलकर प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षक को पीट दिया। पूरी घटना प्रिंसिपल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर अभिभावक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
हनुमंत विहार के नौबस्ता में साउथ सिटी मॉडल स्कूल है। इलाके के ही रहने वाले आकाश का बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को सजा के तौर पर उठक बैठक कराई। अभिभावक का कहना था कि बच्चे से पचास से ज्यादा उठक बैठक कराई, जिससे उसके पैरों में सूजन आ गई।
विज्ञापन
प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
बेटे की हालत देखकर गुस्साए पिता ने अपने 6-7 दोस्तों के साथ स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल ऑफिस में शिक्षक को जमकर पीटा। स्कूल के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने शिक्षक को बचाया और हनुमंत विहार थाने पर सूचना दी। एसओ हनुमंत विहार उदय प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन