फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Chief Minister took cognizance of the irregularities in the roads under the CM Grid Scheme

Kanpur News: सीएम ग्रिड योजना की सड़कों में हो रही गड़बड़ियों का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Tue, 09 Dec 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister took cognizance of the irregularities in the roads under the CM Grid Scheme
कानपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रहीं सड़कों में लापरवाही बरतने और गड़बड़ियां करने के मामले को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट तलब की है। इससे नगर निगम के अफसरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कों में हो रहीं गड़बड़ियों, लापरवाही और इसकी वजह से लोगों को हो रही दिक्कतों को अमर उजाला में लगातार प्रकाशित किया जा रहा है। छह दिसंबर को माई सिटी में छह माह से खुदा पड़ा नाला, सड़क पर दिनभर उड़ती धूल शीर्षक से प्रकाशित खबर में बर्रा बाईपास से कर्रही होते हुए हमीरपुर रोड तक बन रही सड़क के हालात को उजागर किया गया था।
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री के सूचना सेल के इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को ई-मेल भेजा है जिसमें खबर की छायाप्रति भी लगाई है। डीएम ने शासन से आए पत्र के साथ ही नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इस संबंध में जवाब तलब किया है। पत्र में कहा गया है कि प्रकाशित तथ्यों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें और रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं ताकि उसे मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed