फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The change in medical practice due to technology cannot be denied but the activeness of doctors is not denied

Kanpur News: तकनीक से चिकित्सा पद्धति में आया बदलाव पर चिकित्सकों की सक्रियता से इन्कार नहीं

Wed, 02 Jul 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The change in medical practice due to technology cannot be denied but the activeness of doctors is not denied
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में भारत रत्न डॉ. बीसी रॉय के जन्मदिन पर डाक्टर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने कहा कि आधुनिक तकनीक से चिकित्सा पद्धति में बड़ा बदलाव आया है, लेकिन चिकित्सकों की सक्रियता से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्षा डाॅ. नंदिनी रस्तोगी ने कहा कि आधुनिकीकरण के बीच चिकित्सकों को स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी जागरूक होने की आवश्यकता है। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डाॅ. वंदना पाठक ने कहा कि चिकित्सक बनना अत्यंत जटिल कार्य है।
विज्ञापन


चिकित्सक बनते ही सामाजिक दायित्वों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि चिकित्सकों के ऊपर समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। हमारा कर्तव्य है कि समाज में कोई भी वर्ग चिकित्सा के लाभ से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के निदेशक डाॅ. मुनीश रस्तोगी, एसोसिएट डीन एडमिन डाॅ. दिग्विजय शर्मा ने किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य प्रो. रिचा गिरी, वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. अवध दुबे, डाॅ. संजय रस्तोगी, डाॅ. विकास गुप्ता, डाॅ. पंकज गुलाटी, डाॅ. मलय चतुर्वेदी, डाॅ. गौतम दत्ता, डाॅ. रोशनी खान, डाॅ. वर्षा प्रसाद, सहायक निदेशक डाॅ. धीरज कुमार, डाॅ. हिना, डाॅ. चंद्रशेखर कुमार, डाॅ. नेहा शुक्ला, डाॅ. अल्का कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed