फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The case of robbery wearing khaki uniform, Monogram of Maharashtra and MP Police

Kanpur: महाराष्ट्र और एमपी का मोनोग्राम लगी वर्दी पहन करते थे लूट, सरगना बोला- जीआरपी को नहीं होता था शक

Sun, 29 Jan 2023 11:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Jan 2023 11:33 PM IST
सार

खाकी वर्दी पहनकर लूट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरोह के सरगना ने पूछताछ में अहम खुलासा किया है। उसने बताया कि महाराष्ट्र और एमपी का मोनोग्राम लगी वर्दी पहन कर लूटपाट करते थे। इससे जीआरपी को शक नहीं होता था।

विज्ञापन
The case of robbery wearing khaki uniform, Monogram of Maharashtra and MP Police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में खाकी वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों ने बताया कि वह अलग-अलग राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में अलग-अलग मोनोग्राम लगी पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करते थे।

विज्ञापन

पुष्पक एक्सप्रेस मुंबई से लखनऊ के बीच चलती है। इसमें लुटेरे महाराष्ट्र पुलिस का मोनोग्राम लगी वर्दी और चित्रकूट एक्सप्रेस जबलपुर में एमपी पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट थे। यूपी जीआरपी को शक नहीं होता था। इसका खुलासा गिरोह के सरगना और वाराणसी निवासी संतोष पांडेय ने किया है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि संतोष पांडेय के खिलाफ जिला और रेलवे पुलिस में 13 मामले दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। संतोष पांडेय ने कबूला कि उसके गिरोह में 10 सक्रिय सदस्य हैं। जीआरपी ने 26 जनवरी को संतोष सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कब्जे से नकदी, मोबाइल, पुलिस की टोपी और अन्य सामान बरामद हुआ था। जीआरपी दरोगा अब्बास हैदर ने बताया कि पिछले सप्ताह ये आपस में टोपी छिपाकर रखने की बात कर रहे थे, तभी सिपाहियों को सुनाई पड़ा तो आशंका हुई और हत्थे चढ़ गए।

एस्कार्ट में चलने वाला अंतरराज्यीय गिरोह करता था चोरी
बता दें कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने खाकी वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये वर्दी पहनकर ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर चेकिंग करते थे। कीमती वस्तुएं पार कर देते थे।

आरोपियों में शामिल हैं कई हिस्ट्रीशीटर
पुलिस ने लूट के सामान के साथ ही पुलिस ड्रेस, यूपी पुलिस का मोनोग्राम वाली टोपी समेत अन्य वस्तुएं भी बरामद की हैं। पकड़े गए लुटेरों में हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। इन पर पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं। इन लुटेरों के पास से ब्लेड, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान मिला है।

जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि वाराणसी के भेलूपुर निवासी संतोष पांडेय, कानपुर नगर के हरबंशमोहाल निवासी जुगल किशोर विश्वकर्मा, बिहार के आरा रोड, विक्रमगंज, रोहतास निवासी सुशील सिंह, वाराणसी के सारनाथ, लेढ़ूपुर निवासी सुरेश सिंह और सुल्तानपुर के दरियापुर निवासी निजाम कुरैशी को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed