{"_id":"681126891b3828bde50c5422","slug":"the-bus-operator-filed-an-accident-report-against-the-dumper-driver-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-125802-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बस के परिचालक ने डंपर चालक पर दर्ज कराई हादसे की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बस के परिचालक ने डंपर चालक पर दर्ज कराई हादसे की रिपोर्ट
Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां के पास जनरथ बस के डंपर से टकराने के मामले में बस के परिचालक ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें डंपर चालक के अचानक से ब्रेक लगाने से हादसा होने की वजह बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर घटना के बाद पुलिस व रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने अपने स्तर से जांच शुरू की है।
ताज डिपो आगरा के संविदा परिचालक अनिल कुमार निवासी बहताना, डींग भरतपुर राजस्थान ने बताया कि वह लोग रविवार की शाम सात बजे प्रयागराज से बनारस के लिए चले थे। बस पर दो नियमित चालक हाथरस निवासी जगवीर सिंह व आगरा नई आबादी काशी नगर देवरी रोड निवासी भूपेंद्र सिंह थे। आगरा से औरैया तक भूपेंद्र बस को लेकर आए। उन लोगों ने औरैया स्थित ढाबा पर खाना खाया। इसके बाद बस जगवीर चलाने लगे। बस में 27 सवारियां सवार थी। रात लगभग 1:15 बजे जैसे ही बस करवा ओवरबि्रज पर पहुंची। तभी बस के आगे चल रहे डंपर चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे बस डंपर में पीछे से भिड़ गई। जिससे बस में सवार 28 लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा गया। जहां सवारी आगरा निवासी राजेंद्र प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बस चालक जगवीर सिंह की हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई। रनियां थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि परिचालक की तहरीर पर आरोपी डंपर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि रविवार की रात हाईवे पर रनियां के पास तेज रफ्तार जनरथ बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई थी। बस में सवार 28 लोग घायल हो गए थे। जिसमें से एक सवारी की मौत हो गई थी। वहीं आठ घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान बस चालक जगवीर ने दम तोड़ दिया था। हादसे के बाद घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एसपी अरविंद मिश्रा ने घायलों को हालचाल लिया था। अस्पताल प्रशासन को मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए थे।