{"_id":"67e303a458daeaa192039f25","slug":"the-bridge-will-soon-be-illuminated-with-led-lights-kanpur-news-c-220-1-akb1002-124390-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एलईडी लाइटों से जल्द दूधिया रोशन होगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एलईडी लाइटों से जल्द दूधिया रोशन होगा पुल
Wed, 26 Mar 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
रूरा में आरओबी पर मार्ग प्रकाश के लिए लाइटें लगाते कर्मी।
- फोटो : संवाद
रूरा। नगर में आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) में मार्ग प्रकाश के लिए 46 पोलों को बिजली केबल से जोड़ दिया गया है। अब एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। इसी सप्ताह काम पूरा होने और पुल के दूधिया रोशन होने की उम्मीद है।
नगर में आरओबी 40 करोड़ रुपये से बना है। बीती 2 फरवरी को आरओबी पर सफर की शुरूआत हो गई थी। मगर रात में पुल पर अंधेरा रहता है। मार्ग प्रकाश के लिए 46 पोल लगाए गए हैं, लेकिन केबल वायरिंग और एलईडी लाइट लगाने का काम नही कराया गया था। रात में पुल पर सामने से आने वाले वाहन की तेज लाइट की वजह से दूसरी ओर से आने वाले बाइक या फिर साइकिल सवारों को परेशानी हो रही थी।
सेतु निगम की ओर से अब अधूरे कामों को पूरा कराने की पहल हुई है। मार्ग प्रकाश का कार्य सेतु निगम की ओर से सिग्नल विंग करा रहा है। केबल डालने का काम पूरा होने पर मंगलवार को एलईडी लाइटें पोल पर लगाई जाने लगी। डाकघर की ओर के पोलों पर एलईडी लाइटें लगा दी गई। दुर्गा मंदिर की ओर लेन पर बुधवार को एलईडी लाइटें लगेंगी। पुल के जल्द दूधिया रोशन होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
सेतु निगम के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लाइटों का काम पूरा होने के बाद पुल के दोनों ओर पैदल राहगीरों के लिए सीढ़ियां बनाने और दुर्गा मंदिर से नहर की ओर सर्विस लेन का कार्य कराया जाएगा।