{"_id":"60edd78e8ebc3e9cdd156b4d","slug":"the-body-of-the-student-who-came-out-to-deposit-the-fees-was-found-on-the-track-kanpur-news-knp640024336","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा करने निकले छात्र का शव ट्रैक पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा करने निकले छात्र का शव ट्रैक पर मिला
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। स्कूल की फीस जमा करने सोमवार को घर से निकले किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी प्रांजुल तिवारी(17) माता-पिता के निधन के बाद मौसा रमाकांत तिवारी (निवासी तेराजाकेट) के यहां रह रहा था। वह रजलामऊ के निकट इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ रहा था। मृतक के मौसा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे प्रांजुल विद्यालय में फीस जमा करने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर बाद वह घर नहीं पहुंचा। तब मोबाइल पर संपर्क किया। उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य से जानकारी की। उन्होंने बताया कि प्रांजुल विद्यालय नहीं आया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। प्रांजुल के फोन की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने देर रात मोहल्ला रामगंज में तलाश किया। एक मकान में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। तब तक लोकेशन मिलना बंद हो गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास झाड़ियों और रेलवे ट्रैक पर किशोर को तलाश किया। पता नहीं चला।
मंगलवार को प्रांजुल अशोक नगर के मकान के बाहर देखा गया। इसके बाद करीब 11:00 बजे शव रेलवे ट्रैक पर खाडे़देवर के सामने मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।