{"_id":"68321e40decdf4cf7b0b4c3d","slug":"the-body-of-the-farmer-who-had-gone-out-for-settlement-was-found-outside-the-house-kanpur-news-c-362-1-ka11011-124312-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: समझौते को निकले किसान का शव घर के बाहर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: समझौते को निकले किसान का शव घर के बाहर मिला
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर में दो करोड़ रुपये की जमीन के विवाद में समझौते के लिए निकले किसान का शव घर के बाहर मिला। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराजपुर के शेखपुर निवासी रामबाबू निषाद (52) किसानी करते थे। पत्नी सुमन और बेटे अंकित ने बताया कि उनकी गांव में जमीन है। गोपाल नगर, अरकला, अहिरवां समेत अन्य जगह के युवकों ने पति के साथ षड़यंत्र रचा। उनके अशिक्षित होने का फायदा उठा दो करोड़ की जमीन 58 लाख रुपये में लिखवा ली। पति को केवल एक लाख रुपये दिए। कहा कि बाकी रुपये बैंक खाते में आएंगे। दो दिन बाद भी जब रकम नहीं आई तो पति ने कचहरी में पता लगाया। यहां पता चला कि आरोपियों ने एक लाख में दो करोड़ की जमीन अपने नाम लिखवा ली। पत्नी का आरोप है कि उन लोगों से विरोध किया तो पति की हत्या करने की धमकी दी। शुक्रवार दो बजे आरोपियों ने समझौते के लिए बुलाया। वह रात 11 बजे घर के बाहर मृत मिले। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है।