{"_id":"6813d4f7a52db462f604fc61","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-murder-alleged-kanpur-news-c-362-1-ka11011-123090-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर पीट-पीटकर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
साकेतनगर रेवरी निवासी सोनू उर्फ राम सिंह (35) मजदूरी करता था। बड़े भाई ने बताया कि वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। रेवरी के एक परिवार से उन लोगों से जमीन का विवाद काफी समय से चलता आ रहा है। बताया कि 27 अप्रैल को भी उन्हीं लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। उनका भाई बगल के कमरे में अकेले रहता था। आरोप है कि उन्हीं आरोपियों ने बुधवार देर रात पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। गुरुवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो अंदर जाने पर उसका शव फंदे से लटकता मिला। इंस्पेक्टर सचेंडी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।