{"_id":"68a632d5bd6f52c92403a428","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-floating-in-a-water-filled-chamber-of-a-closed-factory-murder-suspected-kanpur-news-c-220-1-akb1007-130676-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंद फैक्टरी के पानी भरे चेंबर में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंद फैक्टरी के पानी भरे चेंबर में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Thu, 21 Aug 2025 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के शेरपुर तरौंदा मार्ग पर बंद पड़ी सरिया फैक्टरी के पानी भरे चेंबर में बुधवार को एक युवक का शव पानी में उतराता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर सीओ, फॉरेंसिक व थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी की मदद से चैंबर से शव को बाहर निकलवाया। लोगों ने हत्या कर शव चेंबर में फेंके जाने की आशंका जताई है। रनियां कस्बे के चिटिकपुर मार्ग स्थित सरिया फैक्टरी करीब 10 साल से बंद पड़ी है। फैक्टरी परिसर में पहुंचने के लिए दोनों ओर से आवागमन का रास्ता है। परिसर में कई 12-12 फीट गहरे चेंबर बने हैं।
जिसमें आठ फीट तक पानी भरा है। बुधवार को परिसर में मवेशी चरा रहे लोगों को तेज दुर्गंध आई तो उन्होंने चेंबर में झांककर देखा। चरवाहों को पानी में एक 35 वर्षीय युवक का शव उतराता दिखा। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे सीओ सदर संजय वर्मा, थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने शव चेंबर से निकलवाकर छानबीन की। वहीं लोगों में शराब ठेका पास में होने के चलते युवक के नशे की हालत में चेंबर में गिरने को लेकर भी चर्चा रही। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि मृतक सफेद शर्ट व भूरे रंग का पैंट पहने हुए है।
विज्ञापन
उसके शरीर पर जनेऊ, दाहिने हाथ में राखी बंधी हुई है। साथ ही पैंट की बायीं ओर की जेब में 30 रुपये मिले हैं। शव करीब तीन दिन पुराना है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।