फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of a printing press worker was found in a drain, he was missing for two days, murder charge

Kanpur: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी का शव नाले में मिला, दो दिन से था लापता…हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Oct 2024 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Oct 2024 10:43 AM IST
सार

Kanpur News: हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में लापता युवक का शव बरामद हुआ है। सीसीटीवी में घर में घुसता एक युवक कैद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
The body of a printing press worker was found in a drain, he was missing for two days, murder charge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानुपर में हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में दो दिन से लापता व्यक्ति का शव घर से 600 मीटर दूर नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इस बीच युवक की तलाश में भटक रहे परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

न्यू श्यामनगर निवासी 36 वर्षीय सुशील कुशवाहा प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। बड़े भाई संजय और छोटे सुनील ने बताया कि उन लोगों के घर अगल-बगल बने हैं। सुशील घर पर अकेले रहता था। भाइयों के मुताबिक सुशील का पूर्व में एक युवक से विवाद और मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

छह अक्टूबर रविवार शाम से सुशील लापता हो गया था। आरोप है कि कुछ दोस्त उसे साथ ले गए और शराब पिलाई। इसके बाद बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी और शव घर से 600 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। जब शव मिला, तो सुशील के मुंह और नाक से खून आ रहे था। साथ ही, शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
भाइयों के मुताबिक सोमवार को एक युवक घर में हेलमेट और अंगौछा बांधकर अंदर घुसा और थोड़ी देर बाद वापस चला गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपी है। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed