{"_id":"6ac2aa0af20807334a087b45","slug":"the-body-of-a-missing-factory-worker-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-veranda-of-a-tube-well-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149989-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नलकूप के बरामदे में फंदे से लटकता मिला लापता फैक्टरी कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नलकूप के बरामदे में फंदे से लटकता मिला लापता फैक्टरी कर्मी का शव
Mon, 05 Oct 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
शिवली। नगर से शनिवार शाम को एक फैक्टरी कर्मी लापता हो गया। परिजन की शिकायत पर पुलिस उसका मोबाइल नंबर ट्रेस करती हुई जागेश्वर बाबा मंदिर के पास मौजूद नलकूप पर पहुंची। वहां बरामदे में युवक का शव रस्सी के फंदे पर मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर घटना स्थल पर छानबीन की है।
शिवली के गांधी नगर निवासी निशा मिश्रा ने बताया कि बेटा अभिषेक (30) पुत्र संतोष कुमार मिश्रा चौबेपुर कानपुर नगर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। शनिवार शाम चार बजे बेटा ड्यूटी करके फैक्टरी से घर लौटा था। इसके बाद वह अपने ममेरे भाई शिखर बाजपेई को छोड़ने बस स्टॉप गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा तो बहू सोनी के भी कई बार फोन करने पर जब अभिषेक का फोन रिसीव नहीं हुआ।
इस पर रात में परिजन ने घटना की शिकायत थाना पहुंचकर पुलिस से की। सूचना पर पुलिस बेटे का मोबाइल नंबर ट्रेस करती हुई जागेश्वर बाबा मंदिर के पास बने महादेव मिश्रा के नलकूप पर पहुंची। वहां बरामदे में बेटे का शव रस्सी के फंदे पर मिला। अनहोनी पर फैक्टरी कर्मी की मां निशा, पत्नी सोनी, बेटी अविज्ञा, बेटा रुद्र, ममेरा भाई शिखर, मामी बबीता व परिजन रोने लगे। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया फैक्टरी कर्मी ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।