फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The BJP government has brought a wave of development in eight years. Riots have ended.

दंगाई समाप्त हो गए, प्रदेश की हुई प्रगति : डॉ. संजय निषाद

Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The BJP government has brought a wave of development in eight years. Riots have ended.
प्रेसवार्ता में जानकारी देते प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। भाजपा सरकार ने आठ साल में विकास की गंगा बहाई है। दंगाई समाप्त हो गए हैं। यह बात मंगलवार को माती में प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तीकरण के लिए बेमिशाल काम हुए हैं। आठ साल में जिले के 1909 विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा चुका है। मेडिकल कॉलेज संचालित है। अमराहट पंप कैनाल का दूसरा चरण पूरा कराया गया। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कें चौड़ी की गई। रूरा में आरओबी बना। 390 गांवों में देहाती मार्ट का संचालन स्वयं सहायता समूह की ओर से हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रोजेक्ट अलंकार में 15 राजकीय विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ी हैं। हर घर में नल से जल की 193 परियोजनाएं पूरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन विभाग की वृद्धि दर 27 फीसदी है। माफिया खत्म हो गए। मछुआ समुदाय के विकास के लिए तमाम योजनाएं चल रहीं हैं। पट्टेधारकों को अनुदान दिया गया है। पहला प्रदेश में है जहां मछुआरों के लिए कोष बना है। निशुल्क बीमा है। मछुआरों की उन्नति हुई है। अब उत्पादन तीन गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सपा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। इसीलिए उनके पाले से लोग खिसक रहे हैं। जिले में कई योजनाओं में गड़बड़ी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। जांच के अनुसार असली दोषी पर कार्रवाई होगी। यहां जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, विधायक पूनक संखवार, विधानसभा प्रभारी डॉ. सतीश शुक्ला, सौरभ मिश्रा, सत्यम सिंह चौहान व जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed