फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bike went out of control and collided with the tomb, woman died

Kanpur News: बेकाबू होकर बाइक मजार से टकराई, महिला की मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The bike went out of control and collided with the tomb, woman died
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के नबीपुर मार्ग पर दिलावलपुर गांव के पास सड़क किनारे एक मजार से तेज रफ्तार बाइक सवार बेकाबू होकर टकरा गया। हादसे में दंपती समेत एक मासूम घायल हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के मौहारी निवासी सर्वेश कुमार गुरुवार सुबह पत्नी सोनकली (50), बेटी एकता(8) के साथ बाइक गजनेर की ओर आ रहा था। जैसे ही दिलावलपुर गांव के सामने पहुंचा। तभी रफ्तार तेज होने के कारण उसकी बाइक बेकाबू होकर मजार से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया। यहां सोनकली की मौत हो गई, जबकि पिता व बेटी का इलाज चल रहा है। घायल सर्वेश ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी स्नेहा की गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन में ससुराल है। वह बुधवार को पत्नी व छोटी बेटी के साथ बड़ी बेटी के घर आया था। गुरुवार सुबह वापस घर लौट रहा था। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed