फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The aim of the MP was to divide the Brahmins by making them fight among themselves: Pratibha Shukla

सांसद का लक्ष्य ब्राह्मणों को आपस में लड़ाकर बांटना था : प्रतिभा शुक्ला

Thu, 21 Aug 2025 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 21 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The aim of the MP was to divide the Brahmins by making them fight among themselves: Pratibha Shukla
उन्नाव। कानपुर देहात में भाजपा की गुटबाजी तीखी होती जा रही है। दोनों गुट आरोप-प्रत्यारोप लगाकर एक दूसरे की पोल खोल रहे हैं। बुधवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने आईं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह (सांसद) बैठते तो दिल्ली में हैं लेकिन बीच में कूद पड़ते हैं। सांसद का लक्ष्य ब्राह्मणों को आपस में लड़ाकर बांटना था।
विज्ञापन

रक्षाबंधन महोत्सव के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि उन्होंने अकबरपुर का नाम बदलकर अटल नगर करने का भी समर्थन किया। राज्यमंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी कोई पहचान नहीं है। अफसरों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान किए जाने के सवाल पर कहा कि यदि ऐसा होता रहेगा तो कार्यकर्ता निराश हो जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता को कोई तनख्वाह नहीं मिलती है। एक कार्यकर्ता के सम्मान के लिए ही थाने में बैठना पड़ा था।
विज्ञापन

स्थानों के नाम बदलने के प्रचलन का राज्यमंत्री ने समर्थन किया। कहा कि शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुर किया जा रहा है। इसका वह समर्थन करतीं हैं। वह चाहती हैं कि अकबरपुर का नाम बदलकर अटल नगर हो जाए। इससे पहले कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार बहनों के सम्मान, स्वाभिमान व सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। नारी सशक्तीकरण, सुमंगला और समूहों के माध्यम से महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले भाजपा के दो पूर्व जिला अध्यक्षों राजेश तिवारी, मनोज शुक्ला व विधानसभा प्रभारी सतीश शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस करके राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी पर 22 गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री और उनके पति इसके जवाब में सांसद पर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed