फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The accused turned on the stolen mobile and got caught in the trap

Kanpur News: चोरी का मोबाइल किया ऑन, चंगुल में फंस गया आरोपी

Wed, 02 Jul 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The accused turned on the stolen mobile and got caught in the trap
कानपुर। प्रधानमंत्री ऑफिस के सुरक्षाकर्मी का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को चकेरी पुलिस ने दो माह बाद सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रधानमंत्री ऑफिस में सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात सीपीडब्ल्यूडी चकेरी निवासी राजेश कुमार 20 अप्रैल को कोयलानगर स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। चकेरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुरक्षा अधिकारी का मोबाइल तलाश करने के लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया था। हालांकि दो माह तक चोर ने मोबइल बंद रखा, इसलिए कारण पकड़ में नहीं आया। जब उसने मोबाइल ऑन किया तो दबोचा गया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगला विहार द्वितीय, न्यू पीएसी लाइन निवासी हरिओम शुक्ला को घर के पास से गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed