फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Textile earnings are being diverted to real estate business

Kanpur News: कपड़ा की कमाई रियल इस्टेट कारोबार में खप रही

Fri, 27 Feb 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Textile earnings are being diverted to real estate business
कानपुर। शहर के बड़े कारोबारी समूह के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का सर्वे लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। जांच में अफसरों को बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली है। कपड़ा कारोबार में होने वाली कमाई को रियल इस्टेट के प्रोजेक्ट में लगाने के दस्तावेज अफसरों को हाथ लगे हैं। स्टाक में बड़ी गड़बड़ी मिली है। दस्तावेजों और मौजूद माल में बहुत ज्यादा का अंतर मिला है। नकदी में भी बड़े पैमाने पर कारोबार किया जा रहा था।
विज्ञापन

आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने समूह के 11 ठिकानों पर बुधवार को सर्वे शुरू किया था। समूह कपड़ा, रियल इस्टेट और डिटर्जेंट कारोबार से जुड़ा है। उन्नाव में समूह की साबुन और डिटर्जेंट फैक्टरी है। अफसरों ने नयागंज, दालमंडी, गुमटी नंबर-पांच, स्वरूपनगर, पीरोड, लाल बंगला, कोकाकोला चौराहा, रतनलालनगर, जनरलगंज स्थित कपड़े के शोरूम व कार्यालयों में एक साथ जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, टीमों को वित्तीय रिकॉर्ड, बिक्री व खरीद से जुड़े कागज, बैंक इस्टेटमेंट और अन्य कर दस्तावेजों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी मिली है। कपड़ा के सभी शोरूम में ज्यादा स्टाॅक मिला है जबकि दस्तावेजों में स्टाॅक कम दिखाया जा रहा था। शुरूआती जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज अफसरों को मिले हैं। सूत्रों के अनुसार कपड़ा कारोबार में जो कमाई हो रही थी उस पर बिना कर चुकाए मैनावती मार्ग स्थित रियल इस्टेट प्रोजेक्ट में लगाया जा रहा था। रियल इस्टेट और डिटर्जेंट और साबुन के कारोबार से जुडे समूह की पिछले पांच साल के दौरान टर्नओवर व आमदनी का ब्योरा जांचा जा रहा है। टर्नओवर के एवज में आयकर नहीं चुकाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed