फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Textile businessmen of Kanpur are worried due to Gujarat migration conditions

गुजरात के बिगड़े हालात से कानपुर के कपड़ा कारोबारी परेशान

Tue, 09 Oct 2018 06:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 09 Oct 2018 06:08 PM IST
सार

- हालात न सुधरे तो प्रभावित हो सकती है कपड़े की आवक
- हमलों की वजह से ट्रक चालक जाने को तैयार नहीं
- अहमदाबाद में शहर के ट्रांसपोर्टर की लोडिंग अनलोडिंग ठप 
 

विज्ञापन
Textile businessmen of Kanpur are worried due to Gujarat migration conditions
गुजरात पलायन की फाइल फोटो

विस्तार

गुजरात के कई शहरों में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले से कानपुर शहर के कपड़ा कारोबारी और ट्रांसपोर्टर चिंतित हैं। कपड़ा कारोबारियों को आशंका है कि हालात न सुधरे तो कपड़े की आवक प्रभावित हो सकती है। वहां की फैक्ट्रियों और मिलों से मजदूरों के पलायन से माल समय पर नहीं मिलेगा। यही हाल ट्रांसपोर्टरों का है। ट्रक चालक गुजरात जाने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन


कानपुर में कपड़े का बड़ा कारोबार है। यहां 70 फीसदी आपूर्ति सूरत और अहमदाबाद आदि जिलों से होती है। इसके बाद शहर से ही माल की आपूर्ति आसपास के 30-40 जिलों को होती है। सोमवार को कानपुर कपड़ा कमेटी की जनरलगंज में हुई बैठक में गुजरात के हालात पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन


कपड़े की आवक कम होने की स्थिति पर चर्चा हुई। बताया गया कि सूरत के एजेंटों ने हालात सामान्य न होने तक माल का परिवहन न हो पाने की आशंका जताई है। कपड़ा कारोबारी सत्यनारायण सिंहानिया बताते हैं कि वे लगातार अपने जानने वालों से हालात पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Textile businessmen of Kanpur are worried due to Gujarat migration conditions
गुजरात पलायन की फाइल फोटो
20-25 हजार उत्तर भारतीयों ने छोड़ा गुजरात 
गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की बच्ची से रेप की घटना के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। गांधीनगर, अहमदाबाद, साबरकांठा, मेहसाणा, पटना में यूपी और बिहार के मजदूरों और कर्मचारी वर्ग पर हमले किए जा रहे हैं। इससे उनमें इतना डर बैठ गया है कि वे गुजरात छोड़ने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया पर गैर गुजरातियों खासकर यूपी और बिहार के लोगों के लिए नफरत भरे संदेश फैलाए जा रहे हैं। इसका असर सूरत की कपड़ा मिलों और फैक्ट्रियों पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष महेश सिंह कुशवाहा बताते हैं कि बीते चार दिनों में 20 से 25 हजार कामगार गुजरात छोड़कर जा चुके हैं। इनमें यूपी और बिहार के लोग हैं। फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप हो रहा है। मजदूर न मिलने से माल की लोडिंग अनलोडिंग नहीं हो पा रही है। 

लोडिंग और अनलोडिंग ठप 
यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक कैलाश चंद्र शर्मा बताते हैं कि अहमदाबाद, बड़ौदा, वापी आदि का फैक्ट्री एरिया बुरी तरह प्रभावित है। यहां से मजदूरों का पलायन हो चुका है। इसी कारण अहमदाबाद में कई ट्रांसपोर्टर फैक्ट्रियों में माल की लोडिंग अनलोडिंग नहीं कर पा रहे हैं। इन इलाकों में उत्तर भारतीय काम पर जाने से कतरा रहे हैं। सूरत से भी पलायन शुरू हो गया है। अहमदाबाद के ट्रांसपोर्टर सीआर शर्मा बताते हैं कि तीन दिन से कानपुर आने के लिए ट्रक खड़े हैं लेकिन माल की लोडिंग नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed