{"_id":"60ed583c8ebc3ebc791a3b9a","slug":"terrorists-in-kanpur-search-operation-carried-out-by-placing-barriers-at-250-places-in-search-of-terrorists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में आतंकी: आतंकियों की तलाश में 250 जगह बैरियर लगाकर चला सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में आतंकी: आतंकियों की तलाश में 250 जगह बैरियर लगाकर चला सर्च ऑपरेशन
Tue, 13 Jul 2021 02:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:47 PM IST
सार
लखनऊ से भागे आतंकियों का कानपुर कनेक्शन का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने रविवार देर रात वायरलेस से बीट पुलिस कर्मियों से संपर्क कर हाईअलर्ट जारी कर दिया था।
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में गिरफ्तार अलकायदा के दो आतंकियों के फरार साथियों की धरपकड़ के लिए एटीएस के साथ ही कानपुर पुलिस ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। आतंकियों की तलाश में शहर में करीब 250 जगह बैरियर लगाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सड़कों पर भारी पुलिस देखकर राहगीरों में दहशत का माहौल रहा।
लखनऊ से भागे आतंकियों का कानपुर कनेक्शन का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने रविवार देर रात वायरलेस से बीट पुलिस कर्मियों से संपर्क कर हाईअलर्ट जारी कर दिया था। सभी को आदेश दिए कि चेकिंग अभियान चलाएं, संदिग्धों का मूवमेंट देखें, बीट में पड़ने वाले होटलों, ढाबों, सराय, मॉल और मुुख्य बाजारों की भी जांच करें। पुलिस कर्मियों को अपनी बीट पर कम से कम 10 लोगों को नंबर बांटने के निर्देश दिए। सोमवार सुबह भी शहर के हर प्वांइट पर पुलिस मुस्तैद नजर आई। झकरकटी बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक में सघन चेकिंग की गई।

कभी भी चेक कर सकते हैं रिस्पांस टाइम
पुलिस कमिश्नर ने पूरे जिले के पुलिस कर्मियों को रेडियो संदेश जारी कर लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी वक्त रिस्पांस टाइम चेक करने की भी हिदायत दी। गश्ती दलों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई। ड्यूटी प्वाइंट पर रिलीवर के न आने तक प्वाइंट न छोड़ने को भी कहा।
बस्तियों पर भी रखी जा रही नजर
सार्वजनिक स्थानों के साथ ही शहर की सभी बस्तियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। किसी भी बस्ती में संदिग्ध के नजर आते ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस ने बस्तियों में अपनी चहल कदमी बढ़ा दी है। बस्तियों के मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है। स्थानीय खुफिया इकाई को भी सतर्क किया गया है। इन इलाकों में छह महीनों से किराये पर रह रहे लोगों का सत्यापन करने को कहा गया है।
रात एक से सुबह पांच तक चलेगा ऑपरेशन स्क्वायर
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक देर रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक ऑपरेशन स्क्वायर चलाया जाएगा। इसके तहत हर चौराहे पर स्क्वायर शेप में बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। बैरियर के बीच में इतनी जगह दी जाएगी कि सिर्फ एक ही वाहन गुजर सके। स्क्वायर के अंदर आने वाले वाहन की फील्ड यूनिट तलाशी लेगी। शहर की सीमा के अलावा मेन चौराहों पर सघन चेकिंग के आदेश हैं।