फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Special trains to run on the Delhi-Howrah route during the festive season

सहूलियत: त्योहार पर दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलेंगी विशेष ट्रेनें, कानपुर को भी फायदा, तीनों ट्रेनें गोविंदपुरी मे

Wed, 16 Sep 2026 05:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 16 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Special trains to run on the Delhi-Howrah route during the festive season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है। खास बात यह है कि तीनों ट्रेनों का ठहराव गोविंदपुरी स्टेशन पर रहेगा। इससे कानपुर और आसपास के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन


नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल के नौ फेरे
गाड़ी संख्या 04052/04051 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस नई दिल्ली से दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और हावड़ा से चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। दोनों दिशाओं में नौ-नौ फेरे होंगे। नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन रात 2:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 2:15 बजे रवाना होगी। वापसी में हावड़ा से आने वाली ट्रेन रात 9:55 से 10 बजे तक गोविंदपुरी में रुकेगी।
विज्ञापन


आनंद विहार-भागलपुर रोज चलेगी
गाड़ी संख्या 04062/04061 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार विशेष एक्सप्रेस 10 अक्तूबर से 25 नवंबर तक आनंद विहार से और 11 अक्तूबर से 26 नवंबर तक भागलपुर से रोजाना चलेगी। दोनों दिशाओं में 47-47 फेरे होंगे। आनंद विहार से आने वाली ट्रेन शाम 7:20 से 7:25 बजे तक गोविंदपुरी में रुकेगी। भागलपुर से वापसी में सुबह 9:15 से 9:20 बजे तक ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानापुर स्पेशल के भी बढ़ाए आठ फेरे
गाड़ी संख्या 04090/04089 नई दिल्ली-दानापुर-नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस का संचालन भी बढ़ाया गया है। नई दिल्ली से दो अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और दानापुर से तीन अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार ट्रेन चलेगी। दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे होंगे। ट्रेन नई दिल्ली से आते समय सुबह 6:25 से 6:30 बजे तक गोविंदपुरी और दानापुर से लौटते समय रात 2:50 से 2:55 बजे तक यहां रुकेगी।

04052/04051: नई दिल्ली-हावड़ा, 9-9 फेरे
04062/04061: आनंद विहार-भागलपुर, रोजाना, 47-47 फेरे
04090/04089: नई दिल्ली-दानापुर, 8-8 फेरे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed