फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tenry Dispute, SP MLA's son's name out of case, chargesheet will be taken soon

टेनरी विवाद: केस से सपा विधायक के बेटे का नाम बाहर, विधानसभा में भी उठा मुद्दा, जल्द लगेगी चार्जशीट

Fri, 23 Sep 2022 06:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Sep 2022 06:28 AM IST
सार

जाजमऊ में 13 अगस्त को विवादित टेनरी पर कब्जा करने के प्रयास में बवाल हुआ था। मामले में एक पक्ष से विधायक का बेटा आरोपी बनाया गया था, जिसे जांच के बाद क्लीन चिट दी गई है। बता दें कि पुलिस पर गलत जानकारी देने का आरोप फर्जी निकला है।
 

विज्ञापन
Tenry Dispute, SP MLA's son's name out of case, chargesheet will be taken soon
टेनरी कब्जे को लेकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शालीमार टेनरी पर कब्जा करने को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सपा विधायक के बेटे को क्लीन चिट देकर केस से नाम बाहर कर दिया है। दो दिन पहले विधानसभा में इस संबंध में उठे सवाल पर जो रिपोर्ट पुलिस ने भेजी थी वह भी सही थी।

विज्ञापन

पुलिस की जांच अंतिम दौर में है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में चार्जशीट लगाने की तैयारी है। जाजमऊ में 13 अगस्त शालीमार टेनरी को लेकर शहनाज व उनके भतीजे आमिर का आपस में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर बवाल व मारपीट हुई थी। दरोगा प्रसून मिश्रा ने 14 नामजद व 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसमें सपा विधायक हसन रूमी का बेटा कामरान का भी नाम था। 13 सितंबर को जांच के बाद पुलिस ने कामरान का नाम निकाल दिया। पूर्व भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया समेत कई आरोपी जेल जा चुके हैं। छह आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। पुलिस अब इसमें चार्जशीट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में मुद्दा उठा
विधानसभा में दो दिन पहले अजामगढ़ के सपा विधायक दुर्गा प्रसाद व गुनौर से सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने इस प्रकरण को लेकर सवाल उठाए थे। जिसमें कहा था कि पुलिस ने टेनरी पर कब्जा कराया। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि सपा विधायक के बेटे को फंसाया गया।

इस मामले में कमिश्नरी पुलिस ने एक रिपोर्ट भेजी। जिसमें बताया गया कि सपा विधायक के बेटे का नाम हटा दिया गया है। इस बीच एक  खबर चर्चा में आई कि पुलिस ने फर्जी रिपोर्ट भेज दी, जबकि कामरान का नाम चार्जशीट में शामिल है। जब तथ्य की पुष्टि की गई, तो पता चला कि नाम उसका बाहर हो चुका है। चार्जशीट अभी नहीं लगी है।

सवालों के घेरे में पुलिस
जब विवाद हुआ था, तब पुलिस वहां खुद मौजूद थी। मामले में खुद पुलिस वादी थी। पुलिस के सामने ही पूरी घटना हुई थी। मामले में पुलिस द्वारा खुद तहरीर लिखी गई थी। ऐसे में कामरान का नाम बाहर करने पर पुलिस ही सवालों के घेरे में आ गई है।

बता दें कि जिस तरह से कामरान को क्लीनचिट दी गई है, उससे साफ हो गया है कि पुलिस ने गलत नामजदगी की थी। इसमें ये भी हो सकता है कि किसी दबाव में नाम बाहर किया गया है। दोनों ही स्थिति में पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

ये था पूरा मामला
जाजमऊ में 13 जुलाई को शालीमार टेनरी पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया था। शहनाज जहां व उनके भतीजे के पक्ष के लोग आमने सामने हो गए थे। इसमें शहनाज की तरफ से नारायण सिंह भदौरिया और उसके गुर्गे थे, तो दूसरे पक्ष से सपा नेता। दोनों के बीच जमकर बवाल और मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed