फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tenders for Kabrai National Highway can now be submitted till March 10.

Kanpur News: कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अब 10 मार्च तक डाले जा सकेंगे टेंडर

Fri, 27 Feb 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tenders for Kabrai National Highway can now be submitted till March 10.
कानपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग के टेंडर की तारीख बढ़ा दी है। अब 10 मार्च तक टेंडर डाले जा सकेंगे। टेंडर प्रक्रिया के दौरान ही चार-लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जमीन अधिग्रहित करने और टेंडर स्वीकृत होते ही निर्माण शुरू कराने की योजना है।
विज्ञापन

दो-लेन के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में वाहनों के अत्यधिक लोड की वजह से आए दिन जाम लगता है। हादसों के मामले में प्रदेश में यह राजमार्ग तीसरे स्थान पर है। एनएचएआई ने इसके समानांतर रमईपुर से कबरई तक नए कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की हरी झंडी के बाद ई-टेंडर जारी किए गए थे। टेंडर 10 फरवरी को खुलने थे पर एनएचएआई के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से तारीख बढ़ाकर 25 फरवरी कर दी गई थी। अब इसे और आगे बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने इसकी पुष्टि की। कानपुर, हमीरपुर और महोबा जिले में बनने वाले चार लेन के इस राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 1100 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन 60 मीटर चौड़ाई में अधिग्रहित की जाएगी। न्यूनतम 80 फीसदी जमीन का कब्जा मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed